साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। उनका हर एक लुक फैंस को खूब पसंद आता है।
एक्ट्रेस के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आज हम आपको उनके साड़ी-ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी गॉर्जियस लग सकती हैं।
पेस्टल कलर की बनारसी सिल्क साड़ी में कीर्ति बहुत एलिगेंट और रॉयल लग रही हैं। इस तरह की साड़ी डीप नेक ब्लाउज के साथ पहनकर आप भी महफिल की जान बन सकती हैं।
दोस्त की शादी में कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही हैवी जरदोजी साड़ी पहनें। इसमें आपका लुक काफी ब्यूटीफुल और क्लासी लगेगा।
इन दिनों नेट साड़ी डिजाइन बेहद ट्रेंड में है। यंग गर्ल्स पार्टी या इवेंट के लिए एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।
अगर आप रिसेप्शन पार्टी में ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो इस तरह की ब्लैक शिमरी रेडीमेड साड़ी को पहनना न भूलें। आप इसे एमराल्ड झुमके और खुले बालों के साथ इस लुक को खास बना सकती हैं।
कीर्ति की ये मल्टी कलर थ्रेड वर्क साड़ी आप घर के किसी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनकर आप अपने पतिदेव को प्यार में घायल कर देंगी।
एक्ट्रेस सिल्वर कलर की सीक्विन साड़ी में काफी कातिलाना लग रही हैं। उनका ये लुक पार्टी के लिए बेस्ट है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@keerthysureshofficial)