Fashion Hacks : शॉर्ट ड्रेस के साथ कैरी करें ये चीजें, नहीं होंगी अनकंफर्टेबल


By Priyam Kumari07, Feb 2025 12:00 PMjagran.com

शॉर्ट ड्रेस में होती हैं अनकंफर्टेबल?

कुछ लड़कियां पार्टी या डेट पर छोटी ड्रेस में काफी कंफर्टेबल होती हैं। वहीं, कई बार ऐसा होता है कि किसी के कहने पर लड़कियां शॉर्ट ड्रेस पहन तो लेती हैं, लेकिन वह उसे पहनकर काफी अनकंफर्टेबल रहती हैं।

फॉलो करें शॉर्ट ड्रेस हैक्स

इसलिए लड़कियां शॉर्ट ड्रेस पहनना ही छोड़ देती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप शॉर्ट ड्रेस पहनने के बाद भी कंफर्टेबल रहेंगी। आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।

ड्रेस के नीचे पहनें शॉर्ट्स

अगर आप अपनी ड्रेस में अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं, तो ड्रेस के अंदर शॉर्ट्स पहनें। इसे पहनने से उठने-बैठने व डांस करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

ड्रेस के साथ पहनें स्टॉकिंग्स

आप शॉर्ट ड्रेस के नीचे स्टॉकिंग्स पहन सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपको किसी भी तरह की असहज महसूस नहीं होगा।

श्रग या ब्लेजर करें कैरी

अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनने में घबरा रही हैं, तो ड्रेस के ऊपर से श्रग या ब्लेजर कैरी करें। यह आपके स्टाइल को भी बरकरार रखेगा।

हील्स का रखें ध्यान

अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहन रही हैं, तो हाई हील्स या ऐसे सैंडल्स न पहनें, जिसे बार-बार सही करना पड़े।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram