अक्सर लोग रोजाना पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान घर के मंदिर में कई चीजें रखते हैं। आइए जानते हैं कि घर के मंदिर में किन चीजों को रखने से परिवार में परेशानियां बढ़ने लगती हैं?
घर के मंदिर में चीजों रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। कई बार घर के मंदिर में अनावश्यक चीजों को रखने से कई तरह की परेशानी होते लगती हैं।
कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए। इस चीजों को रखने से भगवान रुष्ट होने लगते हैं और जीवन में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
घर के पूजा स्थल में माचिस नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि घर के मंदिर में माचिस रखने से परिवार की शांति चली जाती है।
अगर आप घर के मंदिर में माचिस रखते हैं तो परिवार में कलह उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की तरक्की रुकने लगती है।
अक्सर घर के मंदिर में शंख रखी जाती है। कभी भी घर के मंदिर में एक से अधिक शंख नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
परिवार में सुख-समृद्धि को बनाए रखने और धन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए मुख्य द्वार को साफ रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होने लगता है।
घर के मंदिर में रखी जाने वाली चीजों के बारे जानने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ