कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि इससे बचने के लिए घर में किन चीजों नहीं रखना चाहिए?
घर में रखी हर चीजों को अलग-अलग महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सामानों को रखते समय इस बाद का विशेष ध्यान देना चाहिए कि किन वास्तुओं से वास्तु दोष हो सकता है। ऐसी वस्तुओं को घर में नहीं रखना चाहिए।
घर में कभी भी देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसे रखने से घर में आर्थिक तंगी आने लगती है। इन मूर्तियों को बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बिना उपयोग वाली टूटी-फूटी चीजों को नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसी चीजों को घर में रखेंगे तो वास्तु दोष हो सकता है।
घर में कभी भी डूबती नाव, फव्वारे, जंगली जानवर के चित्र और कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने लगती है।
घर में टूटी अलमारी को नहीं रखना चाहिए। इसे या तो घर से बाहर कर देना चाहिए या बनवा लेना चाहिए। टूटी अलमारी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकती है।
अक्सर लोग गंदे या फटे कपड़े को घर के किसी कोने में रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ