Mokshada Ekadashi पर तिजोरी में रखें ये चीजें, होगी पैसों की बारिश


By Ashish Mishra04, Dec 2024 01:59 PMjagran.com

मोक्षदा एकादशी 2024

सनातन धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी पर तिजोरी में क्या रखने से धन लाभ होता है?

मोक्षदा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है।

मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर को रात 03 बजकर 42 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 दिसंबर को रात 01 बजकर 09 मिनट पर होगा।

तिजोरी में क्या रखें?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे मोक्षदा एकादशी पर तिजोरी में रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

तिजोरी में गाय की प्रतिमा रखें

मोक्षदा एकादशी पर पूजा करने के बाद तिजोरी में कामधेनु गाय की प्रतिमा रखें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और आय में वृद्धि के योग बनते हैं।

कौड़ी और एकाक्षी नारियल रखें

मोक्षदा एकादशी पर पूजा करते समय सात कौड़ी और एकाक्षी नारियल भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके बाद इसे पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से धन वृद्धि होती है।

तुलसी की मंजरी रखें

मोक्षदा एकादशी पर लक्ष्मी नारायण को तुलसी मंजरी अर्पित करें। इसके बाद इस मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से करियर में सफलता मिलती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

मोक्षदा एकादशी पर तिजोरी में इन चीजों को रखने से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके अलावा, व्यापार में भी लाभ होता है।

पढ़ते रहें

धन के लिए तिजोरी में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ