सनातन धर्म में प्रदोष व्रत पर पूजा-पाठ करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत पर कौन से उपाय करने से धन लाभ होता है?
पंचांग के अनुसार, इस महीने में पहला प्रदोष व्रत 13 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 26 मिनट से लेकर 07 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 12 दिसंबर को रात 10 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 दिसंबर को शाम 07 बजकर 40 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे प्रदोष व्रत के दिन करना शुभ होता है। ऐसा करने से भगवान भोलनाथ की कृपा बनी रहती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
प्रदोष व्रत के दिन पूजा करते समय शिवलिंग पर गेहूं, चावल, घी, शहद, दूध, दही और गंगाजल चढ़ाने चाहिए। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
प्रदोष व्रत पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल या वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
प्रदोष व्रत पर शिव जी की पूजा करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए। इसके अलावा, शिव पुराण का पाठ करें। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।
प्रदोष व्रत पर इन उपायों को करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, साधक के रुके हुए कार्य होने लगते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
सालभर पड़ने वाले त्योहारों पर उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ