घर की उत्तर दिशा में ये चीजें रखने से बरसेगा पैसा


By Farhan Khan22, Aug 2024 01:10 PMjagran.com

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। बता दें कि घर की उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है।

कुबेर देव होते हैं प्रसन्न

इस दिशा में कुछ चीजों को रखने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की तरक्की के सभी रास्ते खोल देते हैं।

उत्तर दिशा में रखें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप घर की उत्तर दिशा में ये चीजें रखते हैं, तो जीवन में पैसा ही पैसा होगा।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट रखने से सुख-समृद्धि आती है। कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है।

मोर का पंख

आप घर की उत्तर दिशा में मोर का पंख भी रख सकते हैं। इससे परिवार के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होती है।

तिजोरी रखना

घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखने से व्यक्ति दिन दोगुनी तरक्की करता है और व्यक्ति की तिजोरी कभी खाली नहीं होती।

उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें

वहीं, घर की उत्तर दिशा में भारी चीजें जैसे अलमारी, सोफा, बेड आदि रखने से बचना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव होता है।

उत्तर दिशा में इन चीजों को जरूर रखें। अलमारी, सोफा और बेड आदि रखने से बचें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com