वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु में हर चीज के लिए नियम बताए गए हैं। इसमें दिशाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
चारों दिशाओं में उत्तर दिशा का विशेष महत्व है। इस दिशा में भगवान का वास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस दिशा में तिजोरी रखी जाती है। तिजोरी को इस दिशा में रखने से माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिशा में माता लक्ष्मी की मूर्ति रखें और विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं और आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इस दिशा में कुछ पौधों का रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
तुलली के पौधे का विशेष महत्व है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती है।
घर की उत्तर दिशा की दीवारों को हल्के रंग से पेंट कराएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर की उत्तर दिशा में रसोई घर बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा में रसोई घर बनवाने से कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com