Chandra Grahan 2023: इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान


By Ashish Mishra28, Oct 2023 12:54 PMjagran.com

चंद्र ग्रहण

इस दौरान कई बातों को ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय किन राशियों को सावधान रहना चाहिए?

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज लगेगा। इस बार यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

ग्रहण का समय

इस बार चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को 11 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 29 अक्टूबर को रात 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

राशियों पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण पर कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होती हैं। सावधान न रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

इस राशि वालों को धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा व्यवहार में परिवर्तन और करियर में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि वालों को पारिवारिक रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ दोस्तों के संबंध में दरार हो सकती है।

वृश्चिक राशि

चंद्र ग्रहण के दौरान इस राशि वालों की एकाग्रता भंग हो सकती है। जीवन में सफल होने के लिए ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है।

मकर राशि

इस राशि वालों को दुर्घटनाओं को सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ