अक्सर लोग गर्मी के मौसम में बालों पर तेल लगाते हैं। आइए जानते हैं कि सिर पर तेल लगाते समय किन बातों को ध्यान रखना चाहिए?
बालों पर तेल लगाने से झड़ने की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही बालों को मजबूती मिलती है। जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से बचना चाहिए।
अक्सर लोग बालों पर ज्यादा तेल लगा लेते हैं। इसे लगाते समय कई बातों को ध्यान देना चाहिए, जिससे बालों पर चमक बनी रहती है।
बालों पर तेल लगाते समय हल्के हाथ से मसाज करना चाहिए। ऐसा करने से बालों की जड़ें मजबूत होने लगती हैं और बाल ग्रोथ करते हैं।
बालों पर तेल लगाने के बाद कंघी करने से बचना चाहिए। अगर आप कंघी करते हैं, तो बाल कमजोर हो सकते हैं और झड़ने की समस्या हो सकती है।
बालों में तेल लगाकर रातभर नहीं छोड़ना चाहिए। ऐस करने से बाल ड्राई और बेजान होने लगते हैं। इसके अलावा बालों पर धूल-मिट्टी भी जमने लगती है।
बालों पर चमक के लिए दही का उपयोग कर सकते हैं। इसमें अंडे का सफेद भाग मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। इससे बाल चमकदार होने लगते हैं।
अक्सर लोग रोजाना एक ही मांग निकालते हैं। इससे बाल टाइट होने लगते हैं और टूटने की समस्या होने लगती है। हमेशा हेयरस्टाइल को बदलते रहना चाहिए।
बालों के हेल्दी रखने के टिप्स के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ