दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी धन की कमी


By Ashish Mishra12, Nov 2023 05:56 AMjagran.com

दीपक जलाना

हिंदू धर्म में पूजा करते समय दीपक जलाने के विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इसे जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाते हैं। ऐसा करने में देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। बिना दीपक जलाकर पूजा करने से कोई फल नहीं मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो गया हो तो नियमित रूप से दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।

दिशा का ध्यान

पूजा करते समय घी के दीपक को बाईं तरफ रखना चाहिए, जबकि तेल के दीपक को दाईं तरफ रखना शुभ माना जाता है।

मनोकामना की पूर्ति

अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए घी का दीपक जलाना चाहिए। वहीं, तेल का दीपक देवी-देवताओं को समर्पित किया जाता है।

सरसों के तेल का दीपक

अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाना

घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ