Vastu Tips: जानें किन पेड़-पौधों के सूखने से मिलता है आर्थिक तंगी का संकेत


By Shantanoo Mishra05, Dec 2022 04:40 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। यह न केवल घर में सकारात्मक उर्जा का संचार करते हैं, बल्कि धन और सुख की प्राप्ति में सहायक भी होते हैं।

पौधे सूखने से हानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब पेड़-पौधों सूखने लगते हैं तो इसके भी कई कारण हो सकते हैं, जिनकों अनदेखा नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं किन पौधों के अचानक सूखने से मिलता है आर्थिक संकट का संकेत।

तुलसी का पौधा

मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे होते हैं, वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन यह अकारण सूख रहे हैं, तो समझ जाइए कि घर में आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकती है।

तुलसी के उपाय

यदि घर में ऐसा होता है तो ऐसे पौधे को तुरंत हटा दें और नया पौधा घर में लाएं। पतझड़ के समय ऐसा होना स्वाभाविक है, लेकिन अकारण होना चिंता का विषय बन सकता है।

शमी का पौधा

वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को बहुत पवित्र बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका संबंध भगवान शिव और शनिदेव से है। अगर शमी का पौधा अचानक सूखने लगता है तो यह अशुभ संकेत है।

शमी पौधे का उपाय

घर में रखा हुआ शमी का पौधा यदि अचानक से सूख जाए तो व्यक्ति को उसे तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन नया शमी का पौधा लगाना चाहिए।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिस घर में मनी प्लांट मौजूद होता है, वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। लेकिन मनी प्लांट सूख रहा है तो समझ जाइए कि आर्थिक तंगी आपको परेशान कर सकती है।

मनी प्लांट के उपाय

मनी प्लांट अगर पूरी तरह सूख जाए तो उस पौधे को हटा देना चाहिए और शुक्रवार के दिन ने मनी प्लांट का घर में पौधारोपण करना चाहिए। इसके साथ आप पौधे के जड़ में लाल धागा या मौली बांध दें।