भोजन करते समय अपनाएं ये नियम, नहीं होगी धन की कमी


By Ashish Mishra03, Aug 2023 08:00 AMjagran.com

भोजन

हर व्यक्ति को भोजन की आवश्यकता होती है। इसे प्रसाद के स्वरूप मान्यता दी गई है। आइए जानते हैं कि भोजन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अन्नपूर्णा देवी

हिंदू धर्म में अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना गया है। हमेशा अन्न का आदर करना चाहिए। ऐसा करने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है।

भोजन पकाना

जब भी आप भोजन पकाए तो तन और मन को शुद्ध रखें। ऐसा कहा जाता है कि शुद्ध शरीर से ही खाना पकाना चाहिए।

अन्न देवता

भोजन करने से पहले अन्न देवता और अन्नपूर्णा माता की स्तुति करनी चाहिए। इतना करने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।

पकाने की दिशा

वास्तु के अनुसार भोजन को पकाते समय पूर्व दिशा की तरफ मुख करना चाहिए। इससे घर में अन्न का भंडार भरा रहता है।

भोजन करने की दिशा

भोजन करने के लिए दिशा भी निर्धारित है। खाते समय मुख पूर्व और उत्तर दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

विपरीत दिशा

कभी भी दक्षिण और पश्चिम दिशा की तरफ मुख करके खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।

बोलना

भोजन करते समय कोशिश करें कि बोलना न पड़े। अगर आप खाते समय बोलते हैं तो खाना आपकी सांस नली में जा सकता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ