कुबेर देव की पूजा धन प्राप्ति के लिए की जाती है। वहीं घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता का वास माना गया है।
ऐसा माना जाता है कि धन के देवता कुबेर की दया दृष्टि जिस किसी पर भी पड़ जाती है उसके जीवन में कभी पैसों की समस्या नहीं होती।
वास्तु में कुबेर देव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से जीवन में कभी कंगाली का सामना नहीं करना पड़ता।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा को वास्तु दोष से मुक्त रखने के लिए घर की उत्तरी दीवार पर कुबेर यंत्र लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तिजोरी को इस तरह से रखें कि उसके द्वार हमेशा उत्तर दिशा में ही खुलें।
ऐसा करने पर भगवान कुबेर को आशीर्वाद तो मिलता ही है। साथ ही माता लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न रहती हैं।
वास्तु शास्त्र में धातु के कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।
इस उपाय से कुबेर देव का आशीर्वाद मिलता है। जिससे परिवार के सदस्यों की आय में वृद्धि होती है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com