हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है। ऐसी मान्यता है कि तिलक लगाने से मन शांत रहता है।
आज हम आपको बताएंगे कि तिलक लगाते समय किन बातों का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए। आइए इस इन बातों के बारे में जानें।
जब भी खुद को तिलक लगाएं, तो अनामिका या अंगूठे से लगाएं क्योंकि इसका संबंध शुक्र से हैं।
शुक्र सफलता का प्रतीक हैं और उनके द्वारा कि किए गए काम लंबे समय तक टिके रहते हैं।
जब भी आप तिलक लगाएं तो उत्तर या पूर्व की दिशा में ही खड़ा होकर तिलक लगाएं। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
जब आप तिलक लगा लें, तो उसके बाद तामसिक भोजन न करें। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ जाएंगी।
अगर आप महादेव और चंद्र देवता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इसके लिए सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि व्यक्ति को बिना स्नान एवं ध्यान के तिलक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
अगर आप तिलक लगाते हैं, तो इन बातों का खासतौर से ध्यान रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com