अक्सर लोगों का काम बनते-बनते बिगड़ जाता है। आइए जानते हैं कि किन प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है?
कई बार कठिन परिश्रम करने के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में भगवान की आराधना करने से सफलता मिल जाती है।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपका मनोबल भी बढ़ता है।
किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश के मंत्र ‘ॐ श्री गणेशाय नम:’ का जाप करना चाहिए। इससे कार्य सफल होने लगता है।
किसी भी कार्य में बाधा आने पर गणेश जी के मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन के सारे दुख दूर होते हैं।
सोए हुए भाग्य को जगाने के लिए ‘ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप 11, 21 या 51 बार करना बेहद शुभ माना जाता है।
रोजाना सुबह स्नान करने के बाद ‘राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवो हनुमान कपि। पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते’ मंत्र का जाप करें।
भगवान राम के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होता है और रुके हुए कार्य में भी सफलता मिलती है।
कार्य में सफलता प्राप्ति करने के लिए मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ