सनातन धर्म में पूजा-पाठ से जुड़ी हर एक चीज का महत्व होता है। इन चीजों में शंख भी शामिल है। जानकारी के लिए बता दें, शंख को चौदह रत्नों में से एक माना जाता है।
रोजाना शंख बजाने से घर में समृद्धि आती है और परिवार के सदस्यों की आय में भी बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
आज हम आपको शंख बजाने से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें ध्यान में रखना बेहद जरूरी होती है। आइए इन बातों के बारे में विस्तार से जानें।
जब आप शंख बजा रहे हो, तो आपको मन में किसी तरह का नकारात्मक भाव नहीं होना चाहिए। यह शंख बजाने के अहम नियमों में शामिल है। इसे फॉलो करना बेहद जरूरी है।
शंख बजाते समय नकारात्मक भाव रखने से परिवार पर संकट आते समय नहीं लगता। इसके अलावा घर में आर्थिक समस्या भी शुरू हो जाती है।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, अगर आप जिस शंख को पूजा के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, उस शंख को पूजा के लिए इस्तेमाल न करें।
अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इससे आपको पूजा का पूरा फल नहीं मिलेगा और देवी-देवता भी नाराज हो सकते हैं।
जब भी शंख बजाए, तो इसे गंगाजल से जरूर धो लें। इससे शंख पूरी तरह से पवित्र हो जाता है और घर में भी पवित्रता बनी रहती है।
शंख बजाने से जुड़ी इन 3 बातों का खास ध्यान रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com