Buddha Purnima 2025 कब है? जानें डेट और शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra29, Apr 2025 10:00 PMjagran.com

Buddha Purnima 2025

इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा कब है?

बुद्ध पूर्णिमा कब है?

12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा।

शुभ योग का संयोग

ज्योतिषियों के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह 05 बजकर 32 मिनट से लेकर 06 बजकर 17 मिनट तक रवि योग रहेगा। वहीं, सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक भद्रावास का योग रहेगा।

बुद्ध की पूजा करें

इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान फल-फूल चढ़ाकर दीपक जलाएं। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

दान करें

बुद्ध पूर्णिमा पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, भोजन, धन और पानी का दान करें। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।

तामसिक चीजें न खाएं

बुद्ध पूर्णिमा पर तामसिक चीजों जैसे- मांस, मछली, अंडा, प्याज, लहसुन और शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाना वर्जित माना जाता है।

काले कपड़े न पहनें

बुद्धि पूर्णिमा पर काले कपड़े पहनकर पूजा न करें। इस दिन सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें, क्योंकि सफेद रंग को पवित्रता और सादगी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ