कान-नाक छिदवाते समय इन बातों का रखें ख्याल


By Farhan Khan12, May 2025 05:00 PMjagran.com

नाक और कान छिदवाना

नाक और कान छिदवाने की बात करें, तो सदियों से महिलाएं ऐसा करती आ रही है। ये चीजें चेहरे को और सुंदर बनाती है। अब तो पुरुष भी ऐसा करने लगे हैं।

नाक और कान छिदवाने से जुड़ी जरूरी बातें

अगर आप भी नाक और कान छिदवाने जा रही है, तो ऐसे में इन बातों का खास ख्याल रखें, ताकि किसी तरह का कोई इंफेक्शन न हो। आइए इन बातों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पियर्सिंग वाली जगह को न छुएं

कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वह नाक और कान छिदवाने के बाद उस जगह को बार बार छूने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

नीम की डंडी डालें

अगर नाक या कान छिदवाने के बाद वह जगह पक गई है, तो ऐसे में इसमें नीम की पतली डंडी डाल लें क्योंकि इस डंडी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

पियर्सिंग वाली जगह के आसपास साफ-सफाई रखें

जब भी नाक या कान छिदवाए, तो साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें क्योंकि ऐसा न करने से इसके आसपास गंदगी जमने लगती है। इसके चलते पियर्सिंग वाली जगह पर इंफेक्शन हो सकता है।

सरसों का तेल लगाएं

स्किन केयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई बार नाक या कान छिदवाने के बाद उस जगह पर सूजन हो जाती है। अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं, तो इसके लिए सरसों का तेल लगाना बेस्ट रहेगा। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

सोने या चांदी से जुड़ी चीजें डालें

नाक या कान छिदवाने के बाद इसमें सोने या चांदी से जुड़ी चीज ही डालनी चाहिए क्योंकि अगर आप इसमें आर्टिफिशियल चीज डालते हैं, तो इससे स्किन खराब होने का खतरा बना रहता है।

स्विमिंग करने से बचें

नाक या कान छिदवाने के 6 हफ्तों के बाद ही स्विमिंग करें क्‍योंकि स्विमिंग करने से पुल का पानी आपके छेद में संक्रमण पैदा कर सकता है।

कान-नाक छिदवाते समय इन बातों का ख्याल रखें। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com