गर्मियों में शॉर्ट ड्रेस पहनने के लिए अपनाएं ये हैक्स


By Priyam Kumari02, May 2025 02:00 PMjagran.com

शॉर्ट ड्रेस स्टाइलिंग हैक्स

चाहे डेट पर जाना हो या फिर ऑफिस शॉर्ट ड्रेस पहनना हर किसी लड़की को पसंद होता है। गर्मी के मौसम में स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखने के लिए शॉर्ट ड्रेस से बेहतर कुछ भी नहीं है।

शॉर्ट ड्रेस में होती है असहज?

कई लड़कियां शॉर्ट ड्रेस में काफी कंफर्टेबल रहती हैं, लेकिन कई बार लड़कियां ऐसे आउटफिट को पहनकर असहज महसूस करती हैं।

शॉर्ट ड्रेस पहनने के लिए टिप्स

लड़कियां असहज महसूस करने के चलते शॉर्ट ड्रेस पहनने से कतराती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गर्मियों में शॉर्ट ड्रेस पहनने के कुछ आसान टिप्स के बारे में।

ड्रेस के साथ स्टॉकिंग्स पहनें

शॉर्ट ड्रेस पहनने में असहज महसूस करती हैं, तो ड्रेस के नीचे स्टॉकिंग्स स्टाइल कर सकती हैं। इसे पहनकर आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

हील्स का रखें ख्याल

अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनने से कतराती हैं, तो ड्रेस के साथ हील्स न पहनें। वहीं, सही सैंडल का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

ड्रेस के साथ पहनें शॉर्ट्स

शॉर्ट ड्रेस में लड़कियां उठने-बैठने में काफी असहज महसूस करती हैं। ऐसे में ड्रेस के नीचे शॉर्ट्स पहन सकती हैं।

ऊपर से स्टाइल करें ब्लेजर या श्रग

अगर आपकी ड्रेस बैकलेस है, तो ऊपर से श्रग या ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है।

पैरों को करें मॉइश्चराइज

गर्मियों में त्वचा ड्राई हो जाती है, जिसके लिए शॉर्ट ड्रेस पहनने से पहले पैरों को मॉइश्चराइज करना जरूरी है। यह आपके लुक को खूबसूरत दिखने में मदद करेगा।

इन टिप्स की मदद से आप भी शॉर्ट ड्रेस को आसानी से पहन सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram