शनि देव राजा को रंक और रंक को राजा बनाने वाले देवता हैं। यदि शनि नाराज हो जाएं, तो जीवन में दुख और कष्टों का अंबार लग जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि घर में कौन-सी चीजें रखने से शनि दोष नहीं लगता। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
शनि देव कभी भी हनुमान जी के भक्तों को कष्ट नहीं देते हैं। ऐसे में अपने घर में बजरंगबली की तस्वीर या मूर्ति रख लें।
बजरंगबली की तस्वीर रखने के बाद रोजाना इनकी पूजा करें, हनुमान चालीसा पढ़ें। इससे शनि के दुष्प्रभाव से राहत मिलेगी।
शनि देव के कष्टों से बचाव के लिए आप भोलेनाथ की शरण में जा सकते हैं। ऐसे में महादेव की पूजा करें।
महादेव की पूजा करने के बाद शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें। इससे सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और घर में समृद्धि आएगी।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए घर में शनि यंत्र रखें और रोज उसकी पूजा करें। शनि चालीसा का पाठ भी करें।
इससे शनिदेव खुश होकर सुख और समृद्धि की बरसात करेंगे। शनि चालीसा का पाठ रात में सूर्यास्त के बाद करें।
घर में इन चीजों को रखने से शनि दोष दूर हो जाएगा। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com