जेब में रख लें ये चीज, बने रहेंगे अमीर


By Farhan Khan23, May 2024 04:18 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में धन प्राप्ति के कई उपायों का जिक्र किया गया है। वास्तु अनुसार कुछ खास वस्तुओं को जेब में रखने से सौभाग्य-समृद्धि का वास होता है।

जेब में रखें ये चीजें

ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जेब में रखने से आपकी किस्मत खुल जाएगी और जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होगी।

कमल का फूल

वास्तु शास्त्र के अनुसार कमल का फूल धन की देवी को बेहद प्रिय है। ऐसे में इस फूल की जड़ को जेब में रखना बहुत ही शुभ माना गया है।

बना रहता है ऊर्जा का प्रवाह

इस फूल की जड़ जेब में रखने से तन-मन में ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और धन को आकर्षित करता है। शुक्रवार के दिन इसे जेब में रखना शुभ माना गया है।

पीपल के पेड़ के पत्ते

पीपल के पेड़ के पत्ते को जेब में रखने से शुभ और लाभ की प्राप्ति होती है और धन आपकी ओर खिंचा आता है। इस उपाय को करने से आप जल्द सफल और धनवान बनते हैं।

गोमती चक्र

वास्तु जानकारों के अनुसार सिर्फ गोमती नदी में पाया जाने वाला प्रसिद्ध गोमती चक्र की शुभ माना गया है।

अच्छा स्वास्थ्य

गोमती चक्र को जेब में रखने से परिवार में समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां आती हैं।

छोटा श्री यंत्र

धन आकर्षित करने के लिए जेब में एक छोटा श्री यंत्र रखने से घर में खुशहाली आती है। इससे परिवार के सदस्यों के सफलता के मार्ग खुलते हैं।

अगर आप भी अरबपति बनना चाहते हैं तो जेब में ये चीजें जरूर रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com