वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चीजों का मुख्य स्थान होने के साथ कुछ चीजें रखने तक के नियम बताए गए हैं। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।
इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में घर के मुख्य द्वार और चौखट की भी खास महत्व बताया गया है। इससे घर में नकारात्मक चीजों का आगमन नहीं होता है।
कई ज्योतिषियों के अनुसार घर के मेन गेट पर यदि कुछ चीजें हो तो वहां मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
ऐसे में आज हम आपको दो ऐसी चीजों के नाम बताने जा रहे हैं। जिन्हें मेन गेट पर रखने से आपके परिवार में सुख, शांति, वैभव और ऐश्वर्य आता है।
घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इसको लगाने से नेगेटिव ऊर्जा का घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।
स्वास्तिक लगाने से वास्तु दोष भी खत्म होता है। इसके साथ ही परिवार में हमेशा खुशी का माहौल बना रहता है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
तुलसी का पौधा घर के मेन गेट पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही इससे घर के अंदर सकारात्मकता का वास होता है।