हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, मोर का पंख बेहद शुभ माना जाता है। घर में मोर का पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है और सकारात्मक ऊर्जा की वास होता है।
आज हम आपको घर में मोर का पंख रखने की दिशा बताएंगे, ताकि आपको बिगड़े काम बन जाएं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
घर में मोर पंख को रखने के लिए पूर्व दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। घर की पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव को माना जाता है।
घर में पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से घर में चल रहे लड़ाई-झगड़े खत्म हो सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। पड़ोस में आपका मान सम्मान बढ़ने लगता है।
अपने पूजा स्थल या घर के मंदिर में मोर पंख रखने से परिवार के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होती है। बंद किस्मत का ताला भी खुलने लगता है।
अगर कोई व्यक्ति दरवाजे के ऊपर या फिर दरवाजे के पास में मोर का पंख लगाता है, तो इससे घर के सदस्य बुरी नजर से बचे रहते हैं।
बच्चों के कमरे में मोर का पंख लगाने से बच्चे में एकाग्रता बढ़ती है और शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।
तिजोरी में अगर आप मोर का पंख रखते हैं, तो इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com