हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, सावन का महीना आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 11 जुलाई को सावन शुरू हो जाएंगे। देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय होता है।
सावन के महीने में भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। इससे आपके जीवन में तरक्की होने लगती है। आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं। घर में समृद्धि आने लगती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सावन के महीने में घर लाने से आपकी बंद का किस्मत का ताला खुल सकता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
घर में धन के आगमन के लिए आपको सावन के महीने में चांदी से बनी नंदी घर लेकर आनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें, नंदी को भगवान शिव की सवारी माना जाता है।
अगर आप समय को अपने अनुकूल बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सावन के महीने में डमरू घर लेकर आना चाहिए। आपका काम हो जाएगा। इसके बाद आपको यह डमरू पूजा घर में रखना है।
जो जातक सावन में अपने घर पर महामृत्युंजय यंत्र लाते हैं, तो इससे उन जातकों को वास्तु दोष से निजात मिल सकती है क्योंकि वास्तु दोष लगने से घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होने लगता है।
कहा जाता कि जिन जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसती है। उन जातकों के जीवन में खुशियां आने लगती है। अगर आप भी महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको पर पारद शिवलिंग लेकर आना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com