01 जुलाई से इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत


By Farhan Khan30, Jun 2025 05:06 PMjagran.com

बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, अलग-अलग राशियों में गोचर करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध देव 01 जुलाई को सिंह राशि में विराजमान हो जाएंगे।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

बुध देव के राशि के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत अचानक से पलट सकती है। दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अब मन की उलझनों से राहत मिल सकती है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सुधरेगा।

काम में मिलेगी सफलता

सीनियर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको हर काम में सफलता मिल सकती है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। धन का आगमन हो सकता है।

वृषभ राशि

बुध की दिशा बदलने से वृषभ राशि वालों के करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या पसंदीदा स्थानांतरण मिल सकता है।

बिजनेस में होगा लाभ

जो लोग बिजनेस में हैं, उन्हें नए क्लाइंट मिलने और अधूरे डील्स पूरे होने के योग बन रहे हैं। बोलचाल में मधुरता आएगी। सामाजिक और प्रोफेशनल रिश्ते और मजबूत होंगे।

कन्या राशि

लंबे समय से रुका हुआ करियर अब गति पकड़ेगा। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ होगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

घर में आएगी समृद्धि

पारिवारिक बातचीत में भी सुधार होगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। घर में समृद्धि आएगी। परिवार के सदस्यों की आय दोगुनी रफ्तार से बढ़ सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com