अगर हम मोर के पंख की बात करें, तो यह धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को भी बहुत प्रिय है। कई लोग इसे घर पर भी रखते हैं।
आज हम आपको घर की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां अगर आप मोर का पंख रखते हैं, तो इससे आपके जीवन में धन की वर्षा हो सकती है। आइए इन जगहों के बारे में जानें।
जो लोग कर्ज जैसी भयंकर समस्या से जूझ रहे हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बेडरूम में मोर का पंख रखना चाहिए।
बिजनेस में लाभ पाने के लिए आपको ऑफिस में आप मोर पंख दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रख सकते हैं। यह दिशा काफी शुभ मानी जाती है। जल्द रिजल्ट आपको सामने होगा।
अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लिविंग रूम में मोर का पंख रखना चाहिए।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मोर का पंख रखने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके चलते आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बन सकते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के साथ मोर का पंख रखने से आपको अटका धन मिल सकता है। अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com