मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। वहीं, इसके पंख धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व रखते हैं। मोर के पंख को नवग्रह का प्रतीक भी माना जाता है। यह घर में समृद्धि लाता है।
आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां मोर का पंख रखने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। आइए इस जगह के बारे में विस्तार से जानें।
आपको मोर का पंख तिजोरी में रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है और मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से घर में धन का आगमन होने लगता है।
घर में धन का आगमन होने के साथ ही जल्द बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और घर में खुशहाली भी आने लगती है। परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ने लगती है।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी को मोर का पंख गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होने लगता है।
मोर का पंख भूल से भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे जीवन में अंधकार छाने लगता है और आप आर्थिक संकट से भी जूझ सकते हैं।
जो जातक पर्स में मोर का पंख रखने की गलती करते हैं, तो इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और आप पाई-पाई पैसे के मोहताज हो सकते हैं।
पर्स के अलावा मोर का पंख किचन में भी रखने से बचना चाहिए। इससे आपके घर में अन्न की कमी हो सकती है। आपके घर की बरकत भी रुक जाएगी।
मोर का पंख तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com