धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने से घर में धन की देवी की कृपा बरसती है। इस दिन धनवंतरि देव की पूजा का विधान है।
वास्तु शास्त्र में कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से व्यक्ति को कभी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
यदि व्यक्ति चाहता है कि उसके घर हमेशा धन का आगमन होते रहे तो इसके लिए घर की तिजोरी में कुबेर देवता की मूर्ति रखें।
धनतेरस पर तिजोरी में कुबेर देवता की मूर्ति रखने से धन के अलावा वास्तुदोष भी दूर होता है और परिवार का हर एक सदस्य खुश रहता है।
अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब चल रही है तो ऐसे में आप धनतेरस वाले दिन तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति जरूर रखें।
धनतेरस वाले अगर आप मंदिर में कुबेर देवता की मूर्ति स्थापित करते हैं तो ऐसे में आपको सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
तिजोरी में कुबेर देवता की मूर्ति रखने के लिए सबसे पहले उन्हें दूध या गंगाजल से स्नान कराएं। फिर लाल कपड़े में लपेटकर इसे रख दें।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com