गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस दिन लोग व्रत का पालन भी करते हैं।
यह दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन इन चीजों का दान करने से करियर में सफलता मिलती है।
इस दिन गरीबों व जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए, इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
पीला रंग भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इस दिन पीले वस्त्रों को धारण करें और पीले वस्त्रों का दान करें। इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं।
इस दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को पीले रंग के फल जैसे केला, पीले रंग की मिठाई और पीले चावलों का दान करें।
इस दिन हल्दी और दाल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। जरूरतमंद लोगों को पीली दाल दान करें।
इन चीजों का दान करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होते हैं, इससे करियर में उन्नति के योग बनते हैं।
इस दिन इन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और धन प्राप्ति के योग बनते हैं,जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com