Diwali 2023: इस दिशा में रखें दीपक, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra10, Nov 2023 12:10 PMjagran.com

दिवाली पर्व

इस दिन दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किस दिशा में दीपक जलाना चाहिए?

दिवाली कब है?

यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा।

प्रदोष काल

धर्म शास्त्र के अनुसार, इस बार दिवाली के दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

दीपक जलाने की दिशा

दिवाली के दिन दीपक जलाते समय दिशा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान दीपक का मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना शुभ माना जाता है।

दीपक के नीचे रखें चावल

घर में दीपक के नीचे चावल रख सकते हैं। इसके अलावा जौ, तिल और गेहूं आदि भी रख सकते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा करना

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साल भर धन की कमी नहीं रहती है।

मांं लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शाम 05 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

पूजन सामग्री

मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते समय नारियल, सुपारी और पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ