इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन नमक खरीदने का क्या महत्व होता है?
पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर खरीदारी करना उत्तम माना जाता है। इसके 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर सुबह तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन और मकान खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से साल भर धन प्राप्ति का योग बना रहता है।
ज्योतिष के अनुसार, नमक समुद्र से निकलता है और मां लक्ष्मी का अवतरण भी समुद्र से हुआ है। इसी वजह से धनतेरस पर नमक खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन 5 किलो नमक खरीदकर लाल कपड़े में बांधकर रसोई में रख दें। अगले साल इस नमक को नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से खुशहाली बनी रही है।
धनतेरस के दिन पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
धनतेरस के दिन पानी में एक चुटकी नमक डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से बीमारियां दूर होने लगती हैं।
धनतेरस के दिन काली चीजें, धारदार चीजें, लोहे और प्लास्टिक की चीजों को खरीदना वर्जित रहता है। इन चीजों को खरीदने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ