लौंग हर घर में आसानी से मिल जाती है, जिसके आयुर्वेदिक के साथ-साथ चमत्कारिक लाभ भी है। जिसने कई लोगों के जीवन को संवारने का काम किया है।
आज हम आपको बताएंगे कि सोने से पहले तकिए के नीचे लौंग रखने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
तकिए के नीचे लौंग रखकर सोने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लग जाती है। इससे परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
घर के सदस्यों में आपसी प्रेम-भाव बढ़ता है। आय के स्रोत बढ़ने लगते हैं। लोग भी आपके मुरीद हो जाते हैं।
तकिए के नीचे लौंग रखने से कुंडली में राहु-केतु शांत होने लगता है। जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होने लगता है।
अगर आपके जीवन में पैसों की तंगी लंबे समय से बनी हुई है, तो ऐसे में तकिए के नीचे लौंग रखकर सो जाएं। समस्या का खात्मा हो जाएगा।
अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं, तो ऐसे में तकिए के नीचे लौंग रखकर सोने से ऐसे सपने आने बंद हो जाएंगे। एक बार ऐसा जरूर करें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com