अक्सर लोग तनाव का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को पूजा-पाठ में ध्यान लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन मंत्रों का जप करने से तनाव दूर होता है?
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ध्यान करना जरूरी होता है। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और सेहत पर भी नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जप करना चाहिए। इससे देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
रोजाना ऊं शांति मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है। इसका जप करने से आसपास का वातावरण शांत रहता है और तनाव स छुटकारा मिलने लगता है।
अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो ऊँ ह्रीं नमः शिवाय मंत्र का जप करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
मन को शांत रखने के लिए ऊं नमो नारायण मंत्र का जप करें। इस मंत्र का जप करने से तनाव दूर होने लगती है और कई तरह के रोगों के होने का खतरा भी कम रहता है।
रोजाना ऊं ऐं सरस्वती नमः मंत्र का जप करने से याददाश्त बढ़ने लगती है और एकाग्रता बनी रहती है। इससे नौकरी और कारोबार में भी बढ़ोत्तरी होती है।
रोज इन मंत्रों का जप करने से तनाव से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और कार्य में सफलता मिलती है।
मंत्र का जप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ