नजर दोष आजकल एक आम समस्या हो गई है। बुरी नजर अक्सर जलन के कारण लग जाती है। अगर इसका प्रभाव बढ़ जाए, तो इसका असर बहुत बुरा होता है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे घर के मंदिर में रखने से आपको बुरी नजर से निजात मिल सकती है। आइए इस चीज के बारे में जानें।
जिस स्थान पर घर में मंदिर बना होता है, वह सबसे पवित्र स्थान होता है। इस जगह पर सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है। घर के मंदिर को अलग-अलग चीजों से सजाया जाता है।
हम आपको कपूर के बारे में बता रहे हैं। सनातन धर्म में आरती के दौरान रोजाना कपूर जलाया जाता है। इससे साधक को जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
अगर आप बुरी नजर का खात्मा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घर के मंदिर में कपूर रखना चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट खुद-ब-खुद आपके सामने आ जाएगा।
जो जातक घर के मंदिर के अलावा घर के मुख्य द्वार पर कपूर रखते हैं, तो इससे घर में खुशहाली एवं समृद्धि आती है। परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।
अगर आपके घर में पैसों की किल्लत बनी हुई है, तो इसके लिए आपको गुलाब के फूल के अंदर एक कपूर का टुकड़ा रखना चाहिए। जल्द आपका काम हो जाएगा।
जेब के अंदर कपूर रखने से मन शांत रहता है। व्यक्ति का काम में मन लगने लगता है। हर काम में सफलता मिलती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस बने रहते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com