सावन में करें यह आरती, जल्द पूरी होगी हर मनोकामना


By Farhan Khan21, Jul 2025 03:32 PMjagran.com

शुरू हो चुके हैं सावन

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन 11 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

शिव जी की पूजा करना

जो जातक सावन में शिव जी की पूजा करते हैं, तो इससे उनके जीवन में समृद्धि आती है। धीरे-धीरे बिगड़े काम बनने लगते हैं। घर में धन का आगमन होने लगता है।

सावन में करें यह आरती

आज हम आपको एक ऐसी आरती के बारे में बताएंगे, जिसे सावन के महीने में करने से आपकी सारी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

शिवजी की आरती

हम आपको शिवजी की आरती के बारे में बता रहे हैं। इससे न सिर्फ आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी, बल्कि आपकी फूटी किस्मत भी चमक सकती है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

करें आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव ओंकारा, एकानन चतुरानन पंचानन राजे। हंसासन गरूड़ासन, वृषवाहन साजे ॥

मनोकामना के लिए आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, दो भुज चार चतुर्भुज, दसभुज अति सोहे । त्रिगुण रूप निरखते, त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा, अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी । चंदन मृगमद सोहै, भाले शशिधारी ॥

धन के लिए आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघम्बर अंगे। सनकादिक गरुणादिक, भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा, कर के मध्य कमंडल, चक्र त्रिशूलधारी। सुखकारी दुखहारी, जगपालन कारी॥

शिवजी की कृपा के लिए आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका। प्रणवाक्षर में शोभित, ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव ओंकारा, त्रिगुणस्वामी जी की आरति, जो कोइ नर गावे। कहत शिवानंद स्वाम, सुख संपति पावे ॥

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com