2024 में करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आप भी चाहती हैं कि इस खास दिन पर आपके पति आपके दीवाने हो जाएं तो आप इस तरह की लाल साड़ी पहनें।
बॉलीवुड हसीनाएं हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनके लाल साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
फिलहाल इस तरह की टिश्यू साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी इस तरह की टिश्यू साड़ी पहन सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप जाह्नवी कपूर की तरह ही जरी वर्क साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
मलाइका अरोड़ा इस प्लेन साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं। प्लेन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने हैवी वर्क ब्लाउज पेयर किया है।
आप इस तरह की साटन साड़ी भी पहन सकती हैं। साटन साड़ी आपको क्लासी लुक देगी और आपका लुक सबसे हटके दिखेगा।
श्रद्धा कपूर इस प्रिंटेड साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। फिलहाल इस तरह की प्रिंटेड साड़ी भी काफी ट्रेंड में चल रही हैं।
अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए आप बनारसी साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। बनारसी साड़ी में आप भी बहुत सुंदर दिखेंगी।