50 प्लस Urmila Matondkar की साड़ियों में दिखेंगी कमाल


By Shradha Upadhyay25, Sep 2024 04:18 PMjagran.com

90s एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक की हिट और एवरग्रीन हसीना हैं। जिनकी फिल्में और गाने फैंस आज भी याद करते हैं। डीवा की एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं।

50 में भी खूबसूरत उर्मिला मातोंडकर

अभिनेत्री 50 साल की होने के बावजूद आज भी उतनी ही फिट और खूबसूरत लगती हैं। वही इंडियन लुक में उर्मिला जन्नत का नूर लगती हैं।

उर्मिला मातोंडकर साड़ी लुक्स

आज हम आपको उर्मिला मातोंडकर के डिफरेंट साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें 50 प्लस पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

सिल्वर रेडी टू वियर साड़ी

एक्ट्रेस सिल्वर कलर की रेडी टू वियर साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसके संग उनका फुल स्लीव्स ब्लाउज शानदार लग रहा है।

रेड सिक्विन वर्क साड़ी

त्योहारों के मौसम में आप उर्मिला की रेड सिल्वर सिक्विन वर्क साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। रेड साड़ी के साथ कंट्रास्ट ग्रीन ब्लाउज काफी जंच रहा है।

ग्रीन सिल्क साड़ी

50 प्लस एक्ट्रेस की तरह ग्रीन गोल्डन बॉर्डर सिल्क साड़ी में रॉयल नजर आएंगी। इसके संग उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी से अपना लुक कंप्लीट किया है।

नेटिड सिल्वर वर्क साड़ी

आप भी डीवा की तरह व्हाइट कलर की सिल्वर सितारों वर्क वाली नेटिड साड़ी में जलवा फेस्टिवल्स पर जलवा दिखा सकती हैं। ऐसी साड़ियों के संग जीरो नेक ब्लाउज हॉट लुक दे रहा है।

बनारसी साड़ी लुक

आप भी उर्मिला मातोंडकर जैसी ब्लैक इन रेड कॉम्बिनेशन वाली बनारसी साड़ी में खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं। दिवाली पर इस लुक को कॉपी करें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ