करवा चौथ पर करें ये 5 उपाय, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल


By Shradha Upadhyay16, Oct 2024 04:55 PMjagran.com

करवा चौथ का त्योहार कब है ?

हिंदू धर्म में करवाचौथ पर्व का खास महत्व होता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस साल यह त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

आइए जानें इस साल करवा चौथ का शुभ मुहूर्त। इस साल व्रत का समय सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट, पूजा का समय शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक और चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 22 मिनट पर रहेगा।

करवा चौथ पर करें ये उपाय

वही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करने से पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

पहला उपाय

करवा चौथ वाले दिन सबसे पहले गणेश जी की पूजा करके उनको दूर्वा यानि घास और 21 गुड़ की गोलियां बनाकर चढ़ाएं, और 'ऊं श्री गणधिपतये नम: मंत्र का जाप करें। आपका वैवाहिक जीवन हमेशा अच्छा रहेगा।

दूसरा उपाय

करवा चौथ वाले दिन आप चने की दाल, केसर और सिन्दूर का दान करें। इससे पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव और झगड़े कम होते हैं।

तीसरा उपाय

इसके अलावा इस दिन आप गाय को पांच बेसन के लड्डू, पेड़े और केले गाय को खिलाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

चौथा उपाय

सुहागिन स्त्रियां इस दिन किसी भी रंग की चूड़ियों के साथ हरे रंग की चूड़ी जरूर पहनें। ऐसा करने से आपके पति के साथ अच्छे रिश्ते बने रहते हैं।

पांचवां उपाय

करवा चौथ पर आप गोमती चक्र पर अपना और पति का नाम लिखकर पीली सरसों के साथ उसे लाल कपड़े में बांधकर अलमारी में रखें। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

अद्यात्म से जुडी ऐसी ही खबरों के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ