प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा को हर कोई देसी गर्ल के नाम से जानता है। बॉलीवुड के अलावा एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में भी पहचान हासिल कर ली है।
42 साल की प्रियंका चोपड़ा अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। अगर आप भी 40 प्लस हो गई हैं तो देसी गर्ल की फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
अगर आप भी 40 की हो गई हैं और बॉडी को फिट बनाएं रखना चाहती हैं तो आप एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा घर का खाना ही खाती हैं। एक्ट्रेस दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाना ही पसंद करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा सुबह के नाश्ते में आमलेट, टोस्ट और एवाकाडो खाती हैं। वहीं दोपहर के खाने में एक्ट्रेस दाल, चावल, सूप और सलाद ही खाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा खाने के बहुत बड़ी शौकीन हैं। एक्ट्रेस को परांठे खाना बहुत पसंद है लेकिन वो इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनकी डाइट मेंटेन रहे।
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा गेहूं के आटे की रोटी नहीं खाती हैं, बल्कि वो रागी की रोटी खाती हैं जो ग्लूटेन फ्री होती है।
प्रियंका चोपड़ा डाइट के साथ साथ वर्कआउट भी करती हैं। अगर आप अपनी फिटनेस को मेंटेन रखना चाहती हैं तो डाइट और एक्सरसाइज दोनों पर ध्यान देना होगा।
इसी तरह की अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ Image Source: Priyanka Chopra Instagram