वैवाहिक जीवन में उत्पन्न हो रही कड़वाहटों को दूर करने के लिए करवा चौथ के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा जरूर करें।
करवा चौथ के दिन खाने में मीठा जैसे, खीर, हलवा या लड्डू जरूर शामिल करें। ऐसा न हो पाए तो बाजार से मिठाई खरीद लें।
भगवान गणेश के के आशीर्वाद से भी दाम्पत्य जीवन में सुखमय रहता है और पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध अच्छे रहते हैं। इसलिए इस दिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ जरूर करें।
किसी कन्या को अगर मनचाहे वर ढूंढने में परेशानी हो रही है तो वह करवा चौथ के दिन साबूत हल्दी की गांठ की एक माला बनाकर भगवान श्री गणेश को अर्पित कर दें।
धनतेरस के दिन पति अपनी पत्नी को शुक्र ग्रह से संबंधित कोई उपहार जरूर दें। इस दिन उन्हें इत्र या ज्वैलरी का उपहार भेंट करें। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है।
करवा चौथ के दिन पति-पत्नी के प्रेम संबंधों में मधुरता लाने के लिए बेसन के पांच लड्डू, पांच पेड़े और पांच केले किसी गाय को अपने हाथों से खिलाएं। सात ही उनसे समस्याओं के निवारण की प्रार्थना करें।
करवा चौथ के दिन मंगल सूत्र जरूर पहने। लेकिन मंगल सूत्र पहनने से पहले इस पर हल्दी और कुमकुम का टीका लगाएं और फिर धारण करें।