Diwali 2022: दिवाली पर मूर्ति स्थापित करते समय रखें इन बातों का ध्यान


By Shantanoo Mishra10, Oct 2022 04:24 PMjagran.com

करें भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा

दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है इनकी पूजा करने से भक्तों के सभी दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं और उन्हें धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

रखें इस बात का ध्यान

ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति सही तरीके और सही दिशा में रखी जाए तो बहुत शुभ फल की प्राप्ति होती है।

गलती से हो सकता है नुकसान

माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों को गलत तरीके से स्थापित करने से कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और व्यक्ति को कई प्रकार के दोष का सामना करना पड़ सकता है।

दिवाली पर करें ये काम

दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति को एक साथ स्थापित करें और फिर उनकी पूजा करें। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को एक साथ रखने से ज्ञान और धन दोनों की पूर्ति होती है।

पुरानी मूर्ति की करें पूजा

दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पुरानी मूर्तियों की भी पूजा करें और उन्हें विधिवत रोली, तिलक कर पुष्प, मिष्ठान, खील, बतासे अर्पित करना चाहिए।

न करें ये गलती

भूलकर भी भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पुरानी मूर्तियों को किसी गंदे स्थान पर या गंदे पानी में न प्रवाहित करें। बल्कि इन्हें साफ स्थान पर रखें और साफ नदी में प्रवाहित करें।

दिशा का रखें ध्यान

माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय इसका ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी भगवान गणेश के दाईं ओर हो। भूलकर भी उनकी मूर्ति गणेशजी के बाईं ओर नहीं रखनी चाहिए।