कार्तिक महीने में तुलसी की करें पूजा, मां लक्ष्मी की होगी कृपा


By Amrendra Kumar Yadav30, Oct 2023 09:00 PMjagran.com

कार्तिक महीना

कार्तिक महीने का प्रारंभ हो चुका है। इस महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

तुलसी है प्रिय

भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। इस महीने में तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि प्राप्त होता है।

मां लक्ष्मी का रूप

तुलसी को माता लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। ऐसे में तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

तुलसी विवाह

इस महीने में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। कार्तिक महीने में तुलसी विवाह होता है, इसके बाद ही शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होते हैं।

ब्रह्मा मुहूर्त में करें पूजा

इस मुहूर्त में सुबह जल्दी उठकर तुलसी की पूजा करनी चाहिए। ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर तुलसी मां को पवित्र जल से अर्घ्य देना चाहिए।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा

अगर आर्थिक रूप से परेशान हैं तो शाम के वक्त रोजाना घी के 5 दीपक जलाएं और तुलसी की पूजा करें, इससे आर्थिक परेशानी दूर होगी।

विवाह में रुकावटें

विवाह में रुकावटों का सामना कर रहे हैं तो तुलसी को लाल रंग के पुष्प और सिंदूर अर्पित करें, इससे विवाह की अड़चनें दूर होंगी।

तुलसी को अर्पित करें श्रृंगार का सामान

मां तुलसी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें, इससे तुलसी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com