सुपर हिट फ्रेंचाइजी 'भूल भुलैया' के दो पार्ट हिट साबित रहे, जिसके चलते अब भूल भुलैया 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
भूल भुलैया 3 में भी कार्तिक आर्यन मेन लीड के तौर पर नजर आएंगे। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात पर मुहर लगाते हुए वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो के साथ ही रिलीज डेट पर भी मुहर लगी है। ये फिल्म साल 2024 की दिवाली पर रिलीज होगी।
कार्तिक आर्यन के साथ साथ इस फिल्म में विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं। विद्या बालन ने भूल भुलैया में मंजूलिका की भूमिका निभाई थी।
भूल भुलैया 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 70 करोड़ था लेकिन फिल्म ने 266 करोड़ की कमाई की थी।
वहीं 2007 में भूल भुलैया रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन साथ नजर आए थे।
वहीं पार्ट 3 में अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर असीन बज्मी ने दी है।
इस खबर को सुनने के बाद दर्शक बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं और हर किसी को भूल भुलैया 3 का इंतजार है।