अभिनेत्री मलाइका अरोरा बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस को फिटनेस को लेकर इंटरनेट पर धमाल मचाए रहती हैं।
अभिनेत्री अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी एक्सरसाइज और योगा वीडियो से फैंस को इंस्पायर करती नजर आती हैं।
आज हम आपको मलाइका की 6 कार्डियो एक्सरसाइज दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी रोजाना आसानी से करके खुद को स्लिम बना सकती हैं।
पहली कार्डियो एक्सरसाइज है स्किपिंग जिसे आपको 100 बार करना है। इसको आपको एक्ट्रेस की तरह करना है।
दूसरी एक्सरसाइज आपको करनी है जम्पिंग जैक्स। इसे आपको 50 बार करना है। ये वेट लॉस करने में तेजी से मदद करता है।
मलाइका की तरह आपको पॉप स्क्वेट्स करने हैं। इससे आपकी मसल्स स्ट्रांग और पेट का फैट कम होगा। इसे आपको 30 टाइम्स करना है।
अब आपको 30 बार माउंटेन क्लाइम्बिंग करनी हैं। ये भी आपको वेट लॉस करने में मदद करता है।
आखिर में आपको 20 बार रशियन ट्विस्ट और 20 बार इन आउट एक्सरसाइज करनी है। ये पेट और साइड का फैट कम करता है।