50 प्लस महिलाएं Karisma kapoor से लें स्टाइलिंग टिप्स, लगेंगी ग्लैमरस


By Priyam Kumari22, Feb 2025 07:00 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस Karisma kapoor

हिंदी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अक्सर अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना देती हैं। 50 की उम्र में भी वह बहुत स्टाइलिश दिखती हैं।

महिलाओं के लिए स्टाइलिंग टिप्स

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में काफी शानदार लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके आउटफिट कलेक्शन दिखाएंगे, जिनसे 50 प्लस महिलाएं स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

करिश्मा कपूर ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इस तरह की ड्रेस पार्टीज के लिए बेस्ट है। आप भी उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

थाई स्लिट ड्रेस

अगर आप पार्टी के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस के जैसी थाई स्लिट ड्रेस को ट्राई करें। इसमें आप बहुत ही स्टाइलिश नजर आएंगी।

शॉर्ट कुर्ती विद स्कर्ट

एक्ट्रेस रेड कलर की शॉर्ट कुर्ती और स्कर्ट में बहुत प्यारी लग रही हैं। अगर आप शादी के किसी फंक्शन में खास लगना चाहती हैं, तो उनकी ये ड्रेस को कॉपी करें।

अनारकली सूट

दोस्त की शादी में एक्ट्रेस का ये अनारकली सूट पहन सकती हैं। इसमें आपका लुक और भी शानदार लगेगा।

स्टाइलिश फ्रॉक

पर्पल कलर के फ्रॉक में एक्ट्रेस अप्सरा जैसी लग रही हैं। 50 प्लस महिलाएं इस तरह की ड्रेस को पहनकर हर मौके पर खास नजर आएंगी।

सिल्क साड़ी

महिलाओं को साड़ी पहनना काफी पसंद होता है। अगर आप भी शादी-फंक्शन में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो इस तरह की सिल्क साड़ी को ऑप्शन में रखें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@therealkarismakapoor)