महाशिवरात्रि के खास मौके पर हर महिला सोलह श्रृंगार करके माता पर्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। लेकिन जब चूड़ियां हाथों में पहनी जाती हैं, तब खूबसूरती पर चार चांद लग जाती हैं।
अगर आप महाशिवरात्रि के दिन साड़ी पहन रही हैं और साड़ी में सबसे खास दिखने के लिए चूड़ियों का सिलेक्शन करने में कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में इन चूड़ियों के कलेक्शन की मदद से हाथों की खूबसूरत को बढ़ा सकती हैं।
महाशिवरात्रि पर हाखों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हरे रंग की साड़ी के साथ मिनाकारी वर्क वाली चूड़ियों को पहनें। इस तह की चूड़ियां पहनने के बाद खूबसूरत लगेंगी।
अगर आप अपने साड़ी लुक को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इस तरह के स्टोन वर्क वाली चूड़ियां चुनें। इसे पहनकर आप महफिल में तारीफें बटोर सकती हैं।
महाशिवरात्रि के खास मौके पर चूड़ियों में कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे पर्ल वर्क वाली चूड़ियां जरूर वियर करें। इसमें आपका लुक बहुत ही स्टाइलिश नजर आएगा।
इन दिनों वेलवेट चूड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। इस तरह की चूड़ियां सिंपल साड़ी में भी जान डाल देती हैं।
महिलाओं पर किसी भी खास मौके पर साड़ी के साथ गोल्ड चूड़ियां पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे आप भी इस महाशिवरात्रि पर इसे सिल्क साड़ी के साथ स्टाइल करें।
लाख की चूड़ियां बहुत ही खूबसूरत होती हैं। इस तरह की चूड़ियां हाथों की खूबसूरती हो बढ़ा देती हैं। महाशिवरात्रि पर आप भी ऐसी चूड़ियों का चुनें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva