90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। करिश्मा कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है।
करिश्मा कपूर 50 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस और स्टाइलिंग को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक करिश्मा कपूर के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके हॉट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की डीप नेक हाई थाई स्लिट ड्रेस में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया।
अगर आप भी करिश्मा कपूर की तरह ही पार्टी पर्सन हैं और अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप भी ये आउटफिट्स कैरी कर सकती हैं।
फिलहाल लड़कियां कोरियन ड्रेसेज कैरी करना बहुत पसंद कर रही हैं। आप भी करिश्मा कपूर की तरह ही कोरियन ड्रे को स्टाइल कर सकती हैं।
आप फुल या फिर शॉर्ट ड्रेस के साथ श्रग को पेयर कर सकती हैं। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
अगर आप ट्रेंडी लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो आप करिश्मा कपूर की तरह ही सेक्विन ड्रेस को पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।