बॉलीवुड के फेमस एक्टर जयदीप अहलावत ने कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। जयदीप अहलावत को सबसे ज्यादा प्यार सीरीज पाताल लोक से मिली है।
जयदीप अहलावत फिलहाल काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने 5 महीने में 26 किलो वजन कम किया है। आज हम आपको उनके रैपिड वेट लॉस की जानकारी देने जा रहे हैं।
अगर आप भी जल्द से जल्द वेट लॉस करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। एक्टर ने वेट लॉस जर्नी के दौरान रोज हार्डकोर वर्कआउट किया है।
जयदीप अहलावत ने जिम में स्ट्रैंथ ट्रेनिंग, कार्डियो समेत फुल बॉडी वर्कआउट किया है। एक्टर ने जिम में बहुत मेहनत की है जिसकी वजह से ही वेट लॉस हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयदीप अहलावत दिन में 3-4 बार वर्कआउट करते थे। इस दौरान उनका कोच हमेशा उनके साथ रहते थे।
एक्सरसाइज के अलावा जयदीप अहलावत ने हेल्दी डाइट फॉलो की है। एक्टर ने कार्ब्स, प्रोटीन और कैलोरी का बहुत ध्यान रखा है।
जयदीप अहलावत 109 किलो के थे और उनकी तोंद निकली हुई थी अब एक्टर 83 किलो के हैं और उनके एब्स भी हैं।
जयदीप अहलावत ने अपनी वेट लॉस जर्नी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हर कोई एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान था।