पंजाबी कुड़ी Sonam Bajwa साड़ी-लहंगों में भी लगती हैं पटोला


By Shradha Upadhyay04, Jul 2024 01:17 PMjagran.com

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा

सोनम बाजवा पंजाबी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि अबतक कई टॉप पंजाबी मूवीज और सांग्स में नजर आ चुकी हैं। आज डीवा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

फैशन सेंस का जलवा

अपने शानदार अभिनय के साथ पंजाबी कुड़ी सोनम फैशन सेंस को लेकर भी छाई रहती हैं। उनके इंडियन लुक बेहद कातिलाना होते हैं।

सोनम बाजवा देसी अंदाज

अभिनेत्री अपने देसी अंदाज से अक्सर फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। सलवार-सूट के साथ डीवा साड़ी और लहंगों में भी पटोला लगती हैं।

सोनम बाजवा साड़ी-लहंगा कलेक्शन

तो आज हम आपको उनके वार्डरोब से उनके खूबसूरत साड़ी और लहंगे का कलेक्शन दिखाएंगे। जिन्हें आप भी स्टाइल करके खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।

लेटेस्ट सेक्विन साड़ी

सोनम बाजवा ने बेज कलर की सेक्विन साड़ी हाई नेक शिमरी ब्लाउज में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।

पिंक ग्लिटरी लहंगा

एक्ट्रेस का पिंक सिल्वर वर्क हैवी ग्लिटरी लहंगा मैचिंग ज्वैलरी लुक काफी शानदार लग रहा है। वेडिंग में आप इसे कॉपी कर सकती हैं।

रेड नेटिड साड़ी

रेड कलर की प्लेन नेटिड साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज में सोनम का बोल्ड लुक किसी को भी दीवाना बना लेगा। ऐसी साड़ियां काफी अट्रैक्टिव लगती हैं।

हैवी ब्राइडल लहंगा

ब्राइडल सोनम बाजवा के पिंक रेड और ऑरेंज कॉम्बिनेशन वाले हैवी वर्क लहंगे से आइडिया ले सकती हैं। ये लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ